HomeRashifalराशिफल 10 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल,...

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल, पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 10 अप्रैल 2026 तिथि: अष्टमी नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: शिव वार: शुक्रवार

आज का पंचांग | 10 अप्रैल 2026
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: शिव
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:00am-10:46am
राहुकाल: 10:46am-12:22pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:57am-12:48pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का खयाल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

वृष राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आपके लिए आज का दिन रोमांचक बनेगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: फटे-पुराने कपड़े और रद्दी सामान को घर से बाहर निकालें।

मिथुन राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

ये भी पढ़ें:  धगाना में शिव महापुराण कथा के नवें दिन जलंधर और हिरण्याक्ष प्रसंग का वर्णन

कर्क राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं होंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे।। आज कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।

सिंह राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

कन्या राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर मेले में मां बाला सुंदरी के दर पर 15 दिन में 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, करोड़ों का चढ़ावा, दो दिन और बढ़े

तुला राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीया जलाएं।

मकर राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संभलकर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: श्री दुर्गा कवच का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 दिसंबर, यहां जानें आज का शुभ मुहूर्त और दिन बेहतर बनाने के उपाय

कुंभ राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। उधार लिया पैसा आज लौटा दें। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More