HomeHimachalSirmaurपेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरमौर : ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, प्रमोद गौतम को...

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरमौर : ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, प्रमोद गौतम को महासचिव की कमान

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे. इससे पूर्व एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें चुनाव कराने पर सर्वसम्मति बनी. बैठक में राजगढ़, पांवटा साहिब, संगड़ाह, शिलाई और नौहराधार यूनिटों से 70 के करीब पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

नाहन|
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा (नाहन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई. जबकि, प्रमोद गौतम (सराहां) को महासचिव की जिम्मेदारी मिली. ये चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए.

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान रणवीर सिंह ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरा सिंह (शिलाई) और अमर सिंह ठाकुर (सराहां) को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार (नाहन) को कोषाध्यक्ष, पीएन गुप्ता (राजगढ़) को मुख्य सलाहकार, सुंदर लाल मेहता (पांवटा साहिब) और कृष्ण दत्त शर्मा को सलाहकार चुना गया. इसके साथ साथ प्रेस सचिव का दायित्व रविदत्त भारद्वाज (राजगढ़) को सौंपा गया.

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ कार्निवाल-2025 का विजेता बना जिला सिरमौर का कार्तिक ठाकुर

तपेंद्र सिंह ठाकुर (संगड़ाह), कुंदन सिंह चौहान (शिलाई), हरिदत्त शर्मा (राजगढ़) और संतराम शर्मा (पांवटा साहिब) और रमेश सरैक को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया. जबकि, रणदीप सिंह (संगड़ाह), बाबूराम शास्त्री (सराहां), एमआई खान (पांवटा साहिब) औरर इंद्र सिंह (राजगढ़) को राज्य कार्यकारिणी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया.

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे. इससे पूर्व एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें चुनाव कराने पर सर्वसम्मति बनी. बैठक में राजगढ़, पांवटा साहिब, संगड़ाह, शिलाई और नौहराधार यूनिटों से 70 के करीब पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

इस दौरान पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर भी विशेष मंथन किया गया. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि 2016 से 2022 के बीच के पेंशनरों का एरियर लंबित पड़ा है. इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान कर अप्रैल माह से जारी किया जाए. इसके साथ साथ लंबे समय से अटके पेंशनरों के बिलों का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए.

ये भी पढ़ें:  सुनील को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब, रूपेश चुने मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

उन्होंने कहा कि सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन पेंशनरों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है. यही नहीं 11 फीसदी डीए के साथ साथ पिछले डीए की किस्त का एरियर भी अबतक लंबित पड़ा है. उन्होंने ये भी मांग की कि पेंशनरों को उनका पक्ष सुनने से लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पेंशनरों के लिए आगामी बजट में उचित प्रावधान करेंगे.

इस अवसर पर राज्य संगठन सचिव महेश वर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कर्म चंद, जीवन ठाकुर समेत दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More