HomeHimachalSirmaurसिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, रात को परिवार ने भागकर बचाई...

सिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, रात को परिवार ने भागकर बचाई जान, गाय-बछड़े की मौत, देखें VIDEO

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ, जहां लकड़ी का एक मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में गोशाला भी आग की भेंट चढ़ गई, जिसमें गाय और बछड़ा जिंदा जल गए।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ, जहां लकड़ी का एक मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में गोशाला भी आग की भेंट चढ़ गई, जिसमें गाय और बछड़ा जिंदा जल गए। गनीमत ये रही कि यहां रह रहा एक परिवार आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

VIDEO : https://www.facebook.com/share/v/1E3VfK7xSY/

घटना जदोल-टपरोली पंचायत के टपरोली गांव की है, जहां रात करीब 11:00 बजे मनोज ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बलदेव ठाकुर के मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में पैदल जा रहे युवक से मिली 60 ग्राम चरस, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान कुछ ही पलों में जलकर राख हो गया। मकान से उठते आग के बड़े गोलों और धुएं को देख स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना के दौरान मनोज के घर में रह रहे राजू और उनका परिवार किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की चपेट में आकर एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान, चार लेबर कोड का विरोध तेज

उधर, इस दुखद घटना पर देवठी मझगांव वार्ड से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More