HomeNationalमहाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा-श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें. गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें. साथ ही अपवाहों से बचें.

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
बता दें कि प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई थी. हादसे में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है. 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा-श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें. गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें. साथ ही अपवाहों से बचें.

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, गोली लगने से हुए थे घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More