आज का पंचांग | 23 अप्रैल 2026
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: सुकर्मा
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त: 10:41AM-03:35PM
राहुकाल: 01:57PM-03:35PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:52AM-12:45PM
दिशाशूल: दक्षिण
मेष राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। बिना सोचे-विचारे किसी को पैसा उधार न दें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आज आप अपना आपा न खोएं। करिअर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।
वृष राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। खुशमिजाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें।
मिथुन राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आई हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिंदूरी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके काम की जमकर तारीफ हो सकती है। कारोबार की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप कुछ समय निकालकर अपने परिवार वालों के साथ बिताएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज हरे रंग का उपयोग करें।
कन्या राशि
आज आप बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। आज किसी से बहस न करें, नहीं तो आपको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में कड़वाहट पैदा हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।
तुला राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। इस राशि के छात्र-छात्राओं को आज पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीब कन्याओं की सहायता करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
धनु राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।
मकर राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री गणेश जी का पूजन करें।
कुंभ राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें। उधार दिया पैसा आज आपको मिल सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुखी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
मीन राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।