HomeHimachalShimlaभाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज बोले- केएनएच में इलाज हुआ महंगा, कांग्रेस ने...

भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज बोले- केएनएच में इलाज हुआ महंगा, कांग्रेस ने गरीबों के स्वास्थ्य पर लगाया टैक्स

उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा सरकारी सहारा माना जाता है, वहां अब रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और इलाज तक हर सेवा के लिए शुल्क वसूला जाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

शिमला : भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में यूजर चार्जेज लागू करने के फैसले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर गरीब, महिलाओं और बच्चों पर आर्थिक बोझ डालने वाला है।

उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा सरकारी सहारा माना जाता है, वहां अब रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और इलाज तक हर सेवा के लिए शुल्क वसूला जाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा, कांग्रेस सरकार ने सरकारी अस्पताल को भी ‘पेमेंट सेंटर’ में बदल दिया है। अब गरीब इलाज करवाएं या फीस भरें?

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती से उगाई हल्दी की खरीद के लिए सीएम ने जारी किया पंजीकरण प्रपत्र, इस न्यूनतम मूल्य पर खरीदेगी सरकार

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि रजिस्ट्रेशन फीस, वार्ड चार्ज, ऑपरेशन शुल्क, जांच शुल्क और यहां तक कि मेडिकल फिटनेस व सर्टिफिकेट तक के लिए फीस तय करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को भी आमदनी का जरिया बना रही है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास संसाधन हैं वे निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकारी अस्पताल ही अंतिम विकल्प होता है। अब जब सरकारी अस्पतालों में भी हर सेवा के लिए शुल्क लिया जाएगा, तो गरीब मरीज आखिर जाएगा कहां?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला केवल आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि सरकार की गलत प्राथमिकताओं और असफल स्वास्थ्य नीति को भी उजागर करता है। महिलाओं और बच्चों के अस्पताल में इस तरह के शुल्क लागू करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील निर्णय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और सरकार को इस फैसले को वापस लेने के लिए मजबूर करेगी।

ये भी पढ़ें:  भविष्य की चुनौतियों के पहाड़ पर खड़ा है निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, क्या जिला अस्पताल का लौटेगा स्वरूप
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More