HomeHimachalKulluराष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पैराग्लाइडिंग समेत सभी हवाई गतिविधियों पर...

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पैराग्लाइडिंग समेत सभी हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध, आदेश जारी

वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत महत्वपूर्ण प्रतिबंध लागू किए हैं।

कुल्लू : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक निर्धारित है, जबकि 29 अप्रैल को उनका अटल टनल रोहतांग दौरा प्रस्तावित है। वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत महत्वपूर्ण प्रतिबंध लागू किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार 28 से 29 अप्रैल 2026 तक, विशेषकर राष्ट्रपति के प्रवास क्षेत्र, अटल टनल रोहतांग और आसपास के इलाकों में ड्रोन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (UAVs), पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रपति के दौरे के पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  एसआईयू नाहन की टीम ने शिलाई में चरस के साथ दबोचा युवक, पुलिस रिमांड पर भेजा

इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति के संभावित भ्रमण मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की खुदाई, उत्खनन या ट्रेंचिंग गतिविधियों पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। प्रशासन का यह फैसला भूमिगत दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा और संचार सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों, एडवेंचर गतिविधि संचालकों, संस्थाओं और आम नागरिकों से आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि राष्ट्रपति दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनी रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर कांग्रेस ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, सोलंकी ने संभाली कमान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More