HomeHimachalSirmaur@Sirmaur: खजुरना में बस और ट्रक की टक्कर, डोर लॉक हुआ तो...

@Sirmaur: खजुरना में बस और ट्रक की टक्कर, डोर लॉक हुआ तो शीशे से बाहर निकाले यात्री, मची अफरा-तफरी

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के समीप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे। गनीमत ये रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के समीप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे। गनीमत ये रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे के दौरान बस का दरवाजा लॉक हो गया। लिहाजा, यात्री बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद हादसे में टूटे बस के फ्रंट शीशे से यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार बस पांवटा साहिब से दोसड़का की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक नाहन से पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:  दुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला, ये खेलकूद होंगे मुख्य आकर्षण, बरसेंगे आकर्षक इनाम

इस दौरान घटनास्थल पर कुछ वक्त के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  CM की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, ये है तैयारी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More