HomeHimachalSolanसोलन में एक फ्लैट पर SIU की रेड, चरस व प्रतिबंधित दवाइयों...

सोलन में एक फ्लैट पर SIU की रेड, चरस व प्रतिबंधित दवाइयों समेत कैश के साथ गिरफ्तार किया ये आरोपी

शहर के सपरून क्षेत्र में जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक फ्लैट में दबिश देकर चरस, प्रतिबंधित नशीली दवाएं और नकदी बरामद की है।

सोलन : शहर के सपरून क्षेत्र में जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक फ्लैट में दबिश देकर चरस, प्रतिबंधित नशीली दवाएं और नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप कोहली (52) निवासी सोलन को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस की SIU टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के तहत सोलन शहर में मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पावर हाउस, सपरून के समीप एक फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट Tapentadol और 26,280 रुपये नकद बरामद किए।

ये भी पढ़ें:  स्टेट सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर की ये 16 सदस्यीय टीम दिखाएगी दम

पुलिस ने सदर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ NDPS Act और Drug & Cosmetics Act के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तारी की। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला।

अब पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कोटखाई में बड़ा हादसा : गहरी खाई में पिकअप गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More