HomeHimachalBilaspurजवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में मनाया गया विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में मनाया गया विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की।

बिलासपुर : विश्व मेट्रोलॉजी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) के महत्व, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस वर्ष विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम “मापन: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण” रखी गई है। माप-तौल प्रणाली हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माप की एकरूपता से व्यापार, विज्ञान, उद्योग और तकनीक को मजबूती मिलती है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि सटीक मापन किसी भी नीति निर्माण, उपभोक्ता संरक्षण और वैज्ञानिक प्रगति की आधारशिला है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर : जड्डू से बड़गांव गलू सड़क 31 मार्च तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिलासपुर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला के सभी व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे विधिक माप विज्ञान से जुड़े नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग को अवश्य सूचित करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता ही निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग प्रवीण सिउटा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व मेट्रोलॉजी दिवस प्रतिवर्ष 20 मई को वर्ष 1875 में पेरिस, फ्रांस में हुए मीटर कन्वेंशन की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस का आयोजन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी तथा ब्यूरो इंटरनेशनल डेस पॉयड्स एट मेसर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस पंचायत का प्रधान बर्खास्त, अनियमितताएं और धन दुरुपयोग मामले में जिला प्रशासन ने लिया एक्शन

उन्होंने कहा कि माप विज्ञान का महत्व डिब्बाबंद वस्तुओं की मात्रा, भूमि मापन, पेट्रोल-डीजल, दूध की मात्रा, आभूषणों की शुद्धता, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण संरक्षण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान सहित अनेक क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपभोक्ताओं से माप-तौल संबंधी शिकायतों के लिए 1915 एवं 1100 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील भी की।

विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 55,381 इकाइयों का सत्यापन कर 1 करोड़ 62 लाख 54 हजार 210 रूपए शुल्क संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त 3,841 निरीक्षण किए गए, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर 172 मामले दर्ज कर 10 लाख 78 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ी आस्था, 9000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, लाखों में बरसा चढ़ावा

कार्यक्रम के दौरान विधिक माप विज्ञान विषय पर क्विज प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कटोच, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More