HomeHimachalShimlaसिया हत्याकांड और रोहड़ू गोलीकांड के विरोध में धाली बागड़ा में महिलाओं...

सिया हत्याकांड और रोहड़ू गोलीकांड के विरोध में धाली बागड़ा में महिलाओं का फूटा गुस्सा, निकाली आक्रोश रैली

सरकाघाट के गोपालपुर में सिया और रोहड़ू में गोली लगने से हुई रितिका की हत्या के विरोध में जुन्गा तहसील की नवगठित ग्राम पंचायत धाली बागड़ा में मातृशक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली।

शिमला : सरकाघाट के गोपालपुर में सिया और रोहड़ू में गोली लगने से रितिका की हत्या के विरोध में जुन्गा तहसील की नवगठित ग्राम पंचायत धाली बागड़ा में मातृशक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सिया और रितिका को इंसाफ दिलाने और अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेकों को बंद कराने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व प्रधान किरण शर्मा और पूनम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिससे महिलाएं अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज छात्रा सिया की नशे में चूर एक हत्यारे ने बेरहमी के साथ नृशंस हत्या की। इसी प्रकार रोहड़ू में दो दिन पूर्व एक धार्मिक कार्यक्रम में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार ने ध्वनिमत से पारित किया 40461 करोड़ का अनुपूरक बजट

महिलाओं ने कहा कि सार्वजनिक समारोह में हथियारों को ले जाने की अनुमति कैसे दी गई। प्रशासन व पुलिस की लापरवाही के चलते एक निर्दोष महिला की जान चली गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमजन को हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो।

महिला मंडल ने सरकार से मांग की है कि महिलाओें पर बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि महिलाएं समाज में सम्मानपूर्वक व निडर होकर जीवन यापन कर सके। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बिक रही शराब को भी बंद करवाने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बेचने से युवा के नशे के आदी हो रहे हैं, जिससे घरेलू हिंसक घटनाएं बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:  विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और ननद गिरफ्तार

इस दौरान महिलाओं ने नया महिला मंडल निर्मित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह और पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अतर सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अतर सिंह ठाकुर ने नए भवन की चाबी महिला मंडल को सौंपी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More