HomeHimachalHamirpurडीसी गंधर्वा राठौड़ के आदेश: सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स...

डीसी गंधर्वा राठौड़ के आदेश: सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स जल्द किए जाएं दुरुस्त

उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर्स लगाने, जैबरा क्रॉसिंग्स, बस स्टॉप्स की मार्किंग, पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करके जहां यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में सड़क की दुर्घटनाओं की आशंका वाले सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करने के लिए त्वरित कदम उठाएं और इसके लिए पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित करें, ताकि जिला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जा सके।

बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स में कुछ आवश्यक सुधार करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर्स लगाने, जैबरा क्रॉसिंग्स, बस स्टॉप्स की मार्किंग, पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करके जहां यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों के कंधे ही मरीजों का बड़ा सहारा, हवा हवाई हो रहे विकास के दावे

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा प्रत्येक घायल के डाटा की तुरंत ऑनलाइन अपलोडिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। जिला सड़क सुरक्षा योजना और इससे संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, आरटीओ राजीव ठाकुर, समिति के सचिव एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक कपिल और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के किक बॉक्सरों का हुनर, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 5 गोल्ड समेत जीते 24 मेडल

Latest Articles

Explore More