नाहन : जिला सिरमौर पुलिस के पीओ सेल नाहन ने वर्ष 2017 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल की टीम ने आरोपी को परवाणू से गिरफ्तार किया।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा थाना पच्छाद में दर्ज अभियोग संख्या 84/2017, 27 अक्टूबर 2017 के तहत धारा 306 आईपीसी में वांछित था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
पीओ सेल नाहन की टीम ने विशेष अभियान के तहत आरोपी को परवाणू से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है और ऐसे मामलों में कार्रवाई तेज की जा रही है।
