HomeHimachalShimlaबिंदल की दो टूक: चुनावों पर पार्टी की कड़ी नजर, अनुशासन तोड़ा...

बिंदल की दो टूक: चुनावों पर पार्टी की कड़ी नजर, अनुशासन तोड़ा तो तुरंत होगी कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़ा संदेश दिया है।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बिंदल ने कहा कि इन चुनावों की निगरानी एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक विशेष अनुशासन समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।

ये भी पढ़ें:  'एक दिन की वैल्यू' टिप्पणी पर CM सुक्खू ने दी सफाई, बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया, BJP पर साधा निशाना

इस समिति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें डॉ. सिकंदर कुमार (राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री), विपिन सिंह परमार (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक), बिहारी लाल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), इंदु गोस्वामी (पूर्व राज्यसभा सांसद) और बलबीर वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और सिद्धांत आधारित संगठन है। यहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी व्यक्ति पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेगा, उसके खिलाफ समिति तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों के दौरान टिकट वितरण, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक निर्णयों में किसी भी प्रकार की बगावत, विरोध या पार्टी विरोधी गतिविधि को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में करवट लेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और यह सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मर्यादा का पालन करें और सामूहिक नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करें। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और अनुशासन को बनाए रखना भी है।

भाजपा इन चुनावों में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ उतर रही है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरे एसडीएम, अतिक्रमण से पार्किंग तक हर व्यवस्था जांची, अव्यवस्था पर सीधा एक्शन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More