HomeHimachalMandiमंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की गई...

मंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की गई जान, 2 घायल

नेरचौक के पास डडौर में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गत सोमवार रात पेश आया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। नेरचौक के पास डडौर में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गत सोमवार रात पेश आया। दुर्घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार एचपी 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें:  निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक मौका

इस दर्दनाक हादसे में अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही की मौत हो गई। वहीं हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सुनसान स्थान पर खड़ी गाड़ी में बैठा था युवक, अचानक आ गई पुलिस, तलाशी लेने पर इस सामान के साथ धरा

उधर, इस हादसे पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  65 KM की चुनौती… सड़कों पर दौड़ेंगी साइकिलें! 21–22 मार्च को होगी ‘MTB चंबा क्रॉस कंट्री रेस’, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More