HomeHimachalChambaचंबा-तीसा सड़क पर हादसा, बाइक सवार 27 साल के युवक की गई...

चंबा-तीसा सड़क पर हादसा, बाइक सवार 27 साल के युवक की गई जान, दूसरा गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में तीसा सड़क पर सरोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में तीसा सड़क पर सरोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान आदित्य कुमार (27) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बनवाली, तहसील सलूणी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अक्षय शर्मा (21) पुत्र परवीन कुमार निवासी गांव ढिगाई, तहसील सलूणी का रहने वाला है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये हादसा गत रात पेश आया।

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद चुनाव में इस बार भाजपा की बड़ी परीक्षा, क्या नए चेहरे लगवा पाएंगे जीत की हैट्रिक!

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सरोल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अक्षय शर्मा का उपचार जारी है।

एसपी विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  17 साल की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम, कमरे में बैड पर मिला नोट, जांच में जुटी पुलिस 
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More