HomeHimachalSirmaurखच्चरें बिदकी न होतीं तो शायद टल जाता ये दर्दनाक हादसा… देवामानल...

खच्चरें बिदकी न होतीं तो शायद टल जाता ये दर्दनाक हादसा… देवामानल में एक पल में बुझ गए घर के दोनों चिराग (साइड स्टोरी)

जिन मासूमों की हंसी गांव में गूंज रही थी, शाम होते-होते उसी घर से मातम की आवाजें आने लगीं। देवामानल गांव में हर आंख नम है। परिजन अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील अंतर्गत देवामानल गांव में हुए दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र गमगीन है। खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों आयन (8) और अभिनव (9) की मौत के बाद गांव में हर तरफ मात्तम पसरा हुआ है। जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इस हादसे से जुड़ा जो घटनाक्रम सामने आया है, वह बेहद मार्मिक है। बताया जा रहा है कि अगर उस समय खच्चर नहीं बिदके होते तो शायद बच्चों के पिता उनसे दूर नहीं जाते और यह हादसा टल सकता था, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ कॉलेज और नौणी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे शोध व नवाचार के नए अवसर

पूर्व बीडीसी अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर ने बताया कि अकसर बच्चों के दादाजी बैल, खच्चरें और बकरियां चराने जंगल ले जाया करते थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर ही थे। ऐसे में दोनों मासूम अपने पिता के साथ जंगल चले गए।

जानकारी के अनुसार जंगल में तीनों साथ ही मौजूद थे कि इसी दौरान खच्चरें अचानक बिदक कर जंगल में कहीं चली गईं। बच्चों के पिता प्रवीण पुंडीर खच्चरों को ढूंढने चले गए, जबकि दोनों मासूम भाई बैल और बकरियों को चराने खड्ड के किनारे बैठे रहे। इसी बीच पिता की गैर मौजूदगी में वो हादसा हो गया, जिसके जख्म ताउम्र नहीं भर पाएंगे। दोनों बच्चे खेलते-खेलते खड्ड में डूब गए।

ये भी पढ़ें:  HPBOSE : 10वीं कक्षा की परीक्षा में कांगड़ा की साइना ठाकुर ने किया टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

जब तक पिता घटनास्थल पर पहुंचे तब तक काफी देर ही चुकी थी। अपने बच्चों को वहां न पाकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और दोनों मासूमों को खड्ड से बाहर निकाला।

एक ही परिवार के दोनों बच्चों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव के लोग अब भी इस हादसे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिवार के पास यही दो बच्चे थे और अब दोनों इस दुनिया में नहीं रहे।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह तक जिन मासूमों की हंसी गांव में गूंज रही थी, शाम होते-होते उसी घर से मातम की आवाजें आने लगीं। देवामानल गांव में हर आंख नम है। परिजन अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: गाड़ी से हो रही थी नशे की तस्करी, 1.258 किलोग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More