HomeEducationअचानक प्राइमरी स्कूलों में पहुंच गए डीसी, बच्चों से किया संवाद, शिक्षकों...

अचानक प्राइमरी स्कूलों में पहुंच गए डीसी, बच्चों से किया संवाद, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी अपने कर्तव्य व उतरदायित्व का निर्वहन करता है.

नाहन|
डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने शनिवार को राजकीय मॉडल प्राइमरी नाहन और बड़ा चौक स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया और विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया. इसके बाद डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र बड़ा चौक का भी निरीक्षण किया.

डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी अपने कर्तव्य व उतरदायित्व का निर्वहन करता है.

ये भी पढ़ें:  शारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना, नाहन में डीसी ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अतिरिक्त विद्यार्थियों को बुनियादी ज्ञान व देश-प्रदेश और जिला संबंधी सामान्य ज्ञान की जानकारी अवश्य होनी चाहिए, ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में वह अपने आप को सक्षम बनाकर आगे बढ़ सकें. इस दौरान डीसी ने स्कूलों में चलाए जा रहे मिड डे-मील के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची और स्कूल प्रबंधन को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More