HomeHimachalSirmaurराजगढ़ ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए अब तक भरे कुल 292...

राजगढ़ ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए अब तक भरे कुल 292 नामांकन पत्र

त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजगढ़ विकास की 34 ग्राम पंचायतों में बीते रोज और शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी रहा।

राजगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजगढ़ विकास की 34 ग्राम पंचायतों में बीते रोज और शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी रहा।

विकास खंड अधिकारी राजगढ़ के अनुसार जिला परिषद सदस्य के दो वार्डों के लिए अभी तक तीन नामांकन पत्र और पंचायत समिति सदस्य के 15 वार्डों के लिए 19 नामांकन पत्र भरे गए हैं।

इसी प्रकार प्रधान पद के 34 पदों के लिए कुल 104 नामांकन पत्र भरे गए, जबकि उप प्रधान के भी 34 पदों के लिए दो दिन में 67 और पंचायत वार्ड सदस्य के 178 पदों के लिए 99 नामांकन पत्र भरे गए।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में 3 क्रेच केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए मांगे आवेदन, 24 को होंगे साक्षात्कार

खंड विकास अधिकारी राजगढ़ ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड के अंतर्गत 34 ग्राम पंचायतें आती हैं, जिनमें 34 पद प्रधान, 34 पद उप प्रधान और 178 पद वार्ड सदस्यों के अतिरिक्त पंचायत समिति के 15 सदस्य और जिला परिषद दो सदस्य के पद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 11 मई को नामांकन पत्र भरने का अंतिम है। 12 मई को नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी और 15 मई को तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापिस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि राजगढ़ विकास खंड में तीन चरणों यानी 26, 28 और 30 मई को चुनाव करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  बरमाणा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, भोपाल में नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चमका हिमाचल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More