HomeHimachalBilaspurBilaspur News: पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए...

Bilaspur News: पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए 1136 ने दाखिल किए नामांकन

जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 20 और पंचायत समितियों के लिए 125 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 20 और पंचायत समितियों के लिए 125 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र भरने के दूसरे दिन आज विभिन्न जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों तथा पंचायत समितियों के लिए 125 ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला की चार पंचायत समितियों के लिए 125 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें घुमारवीं पंचायत समिति के लिए 51, झंडूता पंचायत समिति के लिए 28, श्री नैना देवी जी पंचायत समिति के लिए 10 तथा पंचायत समिति सदर से 36 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त जिला की कुल 182 ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन प्रस्तुत करने के दूसरे दिन आज 1136 उम्मीदवारों ने प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं, जिनमें सदर विकास खंड के तहत 47 प्रधान, 55 उप प्रधान तथा 152 वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

इसी तरह जहां घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत प्रधान पद के लिए 92, उप-प्रधान पद के लिए 91 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 287 ने नामांकन दाखिल किए हैं तो वहीं झंडूता विकास खंड के अंतर्गत प्रधान के लिए 38, उप-प्रधान के लिए 46 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 170 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसी तरह श्री नैना देवी जी विकास खंड के तहत प्रधान के लिए 32, उप-प्रधान के लिए 36 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 90 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

ये भी पढ़ें:  जलाड़ी सौंखला में टीसीपी एक्ट का उल्लंघन, अवैध निर्माण पर व्यक्ति को नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि 11 मई को भी सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से संबंधित कार्यालयों में की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 और 30 मई को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान पूर्ण होने के उपरांत की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समितियों के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 82.47 करोड़ में बिकीं शराब की 9 यूनिटें, जानें किसके नाम कितनी बोली में छूटे शराब के ठेके
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More