HomeEducationबाड़थल मधाना स्कूल में दो दिन से कोई प्रवक्ता नहीं, गुस्साए अभिभावकों...

बाड़थल मधाना स्कूल में दो दिन से कोई प्रवक्ता नहीं, गुस्साए अभिभावकों ने खोला मोर्चा

एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप व कमलेंद्र ठाकुर आदि ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द यहां प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे. इसकी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी.

नाहन|
जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़थल मधाना में जमा एक और दो कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता न होने से अभिभावकों में भारी रोष पैदा हो गया है. शनिवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया.

एसएमसी प्रधान कुलदीप ठाकुर, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा देवी, एसएमसी सदस्य सीमा देवी, भगवंती देवी और अभिभावक नीलम देवी आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार की लापरवाही के चलते यहां से कई बच्चे शिक्षकों के अभाव में दूसरे स्कूलों में पलायन कर चुके हैं. अब यहां जमा एक और दो कक्षाओं में सिर्फ 9 बच्चे शेष रह गए हैं, जबकि पहले इन दोनों कक्षाओं में बच्चों की संख्या 29 थी.

ये भी पढ़ें:  सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमटा में छात्रा ने रखी नए क्लास रूम के निर्माण की नींव

एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने कहा कि यहां पर एक नियमित प्रवक्ता की तैनाती की गई है, जो अवकाश पर चले हैं. इसके अलावा जिन प्रवक्ताओं को यहां डेपूटेशन पर भेजा गया था, उनमें से दो का डेपूटेशन पिछले दिनों रद्द कर दिया गया और एक अन्य प्रवक्ता की सप्ताह में दो ही दिन यहां ड्यूटी है.

ऐसे में पिछले दो दिन से स्कूल में इन दोनों कक्षाओं को पढ़ाने के लिए कोई भी प्रवक्ता नहीं है. लिहाजा, बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है. एक माह बाद परीक्षाएं होनी है. ऐसे में अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए चला ये अभियान, टीचर के साथ पेरेंट्स भी आए आगे

एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप व कमलेंद्र ठाकुर आदि ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द यहां प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे. इसकी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More