HomeHimachalSolanEVM पर कड़ी निगरानी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शहरी निकायों को...

EVM पर कड़ी निगरानी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शहरी निकायों को भेजी गईं मशीनें

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शनिवार को पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) जिला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई।

सोलन : शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शनिवार को पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) जिला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि गत दिवस सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार इन ई.वी.एम. को पूरी सुरक्षा के साथ स्थानांतरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ई.वी.एम. भी साथ ही स्थानांतरित की गई हैं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में एसआईयू टीम की कार्रवाई, 50 पेटी देसी शराब के साथ दबोचा ये शख्स

राहुल जैन ने बताया कि सोलन के लिए 73, कंडाघाट के लिए 20, नालागढ़ के लिए 19, परवाणू के लिए 18 तथा अर्की के लिए 16 ई.वी.एम. भेजी गई हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त शर्मा और कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत और दिनेश शुक्ला सहित बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक कमला शर्मा और निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र, जनता सब समझ रही है: डॉ. बिंदल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More