HomeAdministrationअनुशासनहीनता पर भाजपा का कड़ा एक्शन: धर्मशाला और नाहन के छह कार्यकर्ताओं...

अनुशासनहीनता पर भाजपा का कड़ा एक्शन: धर्मशाला और नाहन के छह कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की अनुशासन समिति ने जिला एवं मंडलों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के बाद इन गतिविधियों को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर नगर निगम धर्मशाला और नगर परिषद नाहन से संबंधित कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO : सिरमौर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल, महिलाओं की मची चीख पुकार, जानें क्या है पूरा मामला

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम धर्मशाला में वार्ड नंबर 2 से पूर्व मेयर ओंकार नेहरिया, वार्ड नंबर 6 से पूर्व डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 8 से मंडल सचिव धर्मशाला (शहरी) सरोज गुलेरिया, वार्ड नंबर 14 से बूथ अध्यक्ष मितुल शुक्ला और वार्ड नंबर 1 से महिला मोर्चा मंडल सचिव (धर्मशाला शहरी मंडल) हिमांशी अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 3 से लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन और अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठनात्मक मर्यादा एवं अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी हित और संगठनात्मक निर्णयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More