HomeHimachalKangraचलती बस का टायर निकला… ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई कई...

चलती बस का टायर निकला… ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई कई सवारियों की जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जहां कांगड़ा के समेला के पास चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस का पिछला टायर अचानक निकल गया।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जहां समेला के पास चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस का पिछला टायर अचानक निकल गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के नंगल डिपो की बस रात करीब 10 बजे समेला रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का पिछला टायर हब सहित खुलकर बाहर निकल गया। खतरे का एहसास होते ही चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे बस सड़क के बीचोंबीच रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:  चुनावी पिच पर बिंदल की 'गुगली' के आगे पस्त हुई कांग्रेस, सिरमौर के जनादेश ने बढ़ाई सियासी हलचल

इस बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात के समय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का लगाकर सड़क के किनारे किया और यातायात बहाल करवाया।

सुबह परिचालक ने एनएचएआई से मदद मांगी। सूचना मिलने पर हाईड्रा मशीन मौके पर भेजी गई, जिसकी मदद से खराब बस को सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया गया।

गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन सरकारी परिवहन व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, देशभर की 30 टीमें दिखाएंगी दम
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More