HomeHimachalShimlaआधी रात खेतों में पलटा ट्रक… 5 घंटे चला रेस्क्यू, पर नहीं...

आधी रात खेतों में पलटा ट्रक… 5 घंटे चला रेस्क्यू, पर नहीं बच पाई 26 वर्षीय चालक की जान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक खेतों में पलटा हुआ था और चालक उसके नीचे दबा हुआ मिला।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र ठाकुर (26) निवासी शोघी, जिला शिमला के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुन्नी थाना क्षेत्र के बड़मैन धार के पास हुआ। शनिवार रात करीब 1:30 बजे थाना सुन्नी को सूचना मिली कि ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक खेतों में पलटा हुआ था और चालक उसके नीचे दबा हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी मशीनों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की ये अपील

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More