HomeHimachalBilaspurDPRO कार्यालय बिलासपुर में विदाई समारोह, भावुक माहौल में विदा हुईं जनसंपर्क...

DPRO कार्यालय बिलासपुर में विदाई समारोह, भावुक माहौल में विदा हुईं जनसंपर्क कर्मी कश्मीरी देवी

बिलासपुर : जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (DPRO) कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत कश्मीरी देवी के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूचे कार्यालय परिवार ने भावुक मन से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार ने कश्मीरी देवी की सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने कहा कि कश्मीरी देवी ने अपने सेवाकाल में सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा।

ये भी पढ़ें:  धरती मां का सीना चीर छलनी कर दिए हिमाचल के पहाड़, हरियाणा में तस्करी

उन्होंने बताया कि कश्मीरी देवी ने लगभग 26 वर्ष लंबे सेवाकाल के दौरान विभाग में निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि कश्मीरी देवी ने दिसंबर 2001 में बतौर अंशकालिक कर्मी अपनी सेवाएं आरंभ की, जून 2012 में दैनिक वेतनभोगी कर्मी बनीं तथा मई 2017 से नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्य किया।

विभाग को दी गई उनकी बहुमूल्य सेवाओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्य-व्यवहार और सेवाओं की सराहना की। समारोह के दौरान विभाग की ओर से कश्मीरी देवी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कश्मीरी देवी के पति गोपाल दत्त, अन्य परिजनों सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  फॉरेस्ट गार्ड्स के 500 पद समाप्त करने पर बिफरे वन विभाग के कर्मचारी, सरकार को भेजा ज्ञापन

Latest Articles

Explore More