HomeHimachalSirmaurसिरमौर के सतौन में डंपर ने कुचला राहगीर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,...

सिरमौर के सतौन में डंपर ने कुचला राहगीर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एनएच किया जाम

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

सतौन : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मझौली, डाकघर कोड़गा के रूप में हुई है।

इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों और परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-707 पर चक्का जाम कर दिया।

बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह सड़क पार कर दुकान से सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोक अदालत : सिरमौर की 10 बैंचों में 1448 मामलों का समझौते से निपटारा, 6.12 करोड़ की वसूली

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने पहले ट्राले को कब्जे में लेने की बात कही, लेकिन बाद में ट्राला जब्त होने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर लोगों ने एनएच-707 पर चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

स्थिति को देखते हुए पुरुवाला थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अंधड़ ने बरपाया भारी कहर, पेड़ की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, ओलावृष्टि से फसलें तबाह
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More