HomeHimachalSirmaurभूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून...

भूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून से हो रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल स्थित भूर्शिंग महादेव मंदिर में 7 जून से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल स्थित भूर्शिंग महादेव मंदिर में 7 जून से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। मोहाना निवासी और सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस अत्री और उनके पुत्र अधिवक्ता विवेक अत्री अपने परिजनों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रदेश के जनकल्याण के लिए इस महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवा रहे हैं।

इस दौरान कथा वाचक आचार्य चंद्रशेखर चंडी वाले 7 जून से 14 जून तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। 7 जून को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कथा प्रवचन होगा। शाम 4 बजे से देर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा, जबकि रात 7:30 बजे से 9 बजे तक संध्या कीर्तन का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें:  आईआईएम सिरमौर में पीएचडी और पीएचडी (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रमों में प्रवेश को आवेदन शुरू

8 जून से 13 जून तक प्रतिदिन सुबह मूल पाठ एवं पूजन होगा। 11 बजे से 12:30 बजे तक भजन-कीर्तन, दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक व्यासपीठ से कथा प्रवचन किया जाएगा। शाम 4 बजे से देर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।

14 जून को प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा प्रवचन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से देर शाम तक भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। भूर्शिंग महादेव मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा का रसपान करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  फोन इग्नोर करना अफसरों को पड़ेगा भारी, विधानसभा में गूंजा मामला, स्पीकर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Latest Articles

Explore More