HomeHimachalChambaहिमाचल : 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी...

हिमाचल : 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी पांगी घाटी का ही नहीं, बल्कि जिला चंबा का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है।

पांगी (चंबा) : जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी पांगी घाटी का ही नहीं, बल्कि जिला चंबा का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है।

यह मतदान केंद्र समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मतदान केंद्र पर लगभग 19 परिवारों के 98 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 57 पुरुष और 41 महिला मतदाता शामिल हैं।

चस्क भटोरी मतदान केंद्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है। किलाड़ से चस्क तक बस द्वारा पहुंचा जा सकता है, जबकि चस्क से भटोरी तक लगभग 6 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास स्कूल बना हैंडबॉल चैंपियन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत

अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के कारण यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसके बावजूद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और स्थानीय लोग लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More