HomeHimachalShimlaहिमाचल के राज्यपाल ने आधा किया वाहन काफिला, हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं...

हिमाचल के राज्यपाल ने आधा किया वाहन काफिला, हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे, संडे को नहीं चलेगी गाड़ी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता (Kavinder Gupta) ने अपने सरकारी काफिले की गाड़ियां आधी करने के साथ-साथ लोक भवन में “पेट्रोल-फ्री संडे” लागू करने का ऐलान कर दिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता (Kavinder Gupta) ने अपने सरकारी काफिले की गाड़ियां आधी करने के साथ-साथ लोक भवन में “पेट्रोल-फ्री संडे” लागू करने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, अब गैर जरूरी बैठकों को ऑनलाइन किया जाएगा और राज्यपाल ने हालात सामान्य होने तक सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल न करने का भी फैसला लिया है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ईंधन संरक्षण और आत्मनिर्भरता के आह्वान के समर्थन में राज्यपाल ने ये बड़ा कदम उठाया। इसके साथ ही लोक भवन को ईंधन संरक्षण क्षेत्र यानी फ्यूल कंजर्वेशन जोन घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राज्यपाल ने घोषणा की है कि अब लोक भवन में हर रविवार ‘पेट्रोल-फ्री संडे’ मनाया जाएगा। इस दिन किसी भी आधिकारिक वाहन में आयातित ईंधन का इस्तेमाल नहीं होगा। सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सामूहिक यात्रा व्यवस्था के माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके।

राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि गैर-जरूरी बैठकों को अब ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और सरकारी कार्यक्रमों को एक साथ समायोजित कर वाहन आवाजाही घटाई जाएगी। राज्यपाल के आधिकारिक काफिले में सामान्य तौर पर करीब 10 वाहन शामिल रहते हैं, जिन्हें अब आधा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ बद्दी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खड्ड में दी दबिश, 2 JCB और 2 टिपर जब्त

बड़ा फैसला लेते हुए राज्यपाल ने घोषणा की कि पश्चिम एशिया संकट समाप्त होने और वैश्विक ईंधन कीमतों के स्थिर होने तक वे किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब देशभर से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, तब सबसे अधिक ईंधन खर्च करने वाले साधनों का उपयोग उचित नहीं माना जा सकता।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स कालाअंब में नौकरी का मौका, रोजगार कार्यालय नाहन में इस दिन होंगे इंटरव्यू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More