HomeHimachalUnaशहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा...

शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश: DC

जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं।

ऊना : जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा, नगर परिषद संतोषगढ़, नगर पंचायत दौलतपुर चौक, नगर पंचायत टाहलीवाल, नगर पंचायत गगरेट तथा नगर पंचायत अंब क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान उक्त तिथि को बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  ककड़ियार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी नियमानुसार सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। साथ ही, ऐसे कर्मचारी, जो जिला ऊना में अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं, लेकिन संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में मतदाता हैं, उन्हें मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को मतदान करने का प्रमाण संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रस्तुत करना होगा।

उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर, मंडी और कांगड़ा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Latest Articles

Explore More