HomeHimachalSirmaurअक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद का शानदार रिजल्ट, स्नेहा ने 700 में 642...

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद का शानदार रिजल्ट, स्नेहा ने 700 में 642 अंक लेकर किया टॉप

इन परीक्षा परिणामों में कुमारी स्नेहा ने 700 में से 642 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुमारी स्नेहा बैस ने 700 में से 617 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी अंजलि ने 700 में से 594 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा। इस विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इलाके का नाम गौरवान्वित किया है।

इन परीक्षा परिणामों में कुमारी स्नेहा ने 700 में से 642 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुमारी स्नेहा बैस ने 700 में से 617 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी अंजलि ने 700 में से 594 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बताया कि इन होनहार विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के अन्य सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ये भी पढ़ें:  एचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद पर 30 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा

इस मौके पर उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Latest Articles

Explore More