HomeHimachalShimlaहिमाचल: शहरी निकाय चुनाव में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, 11 बजे...

हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, 11 बजे तक 35% मतदान

शुरुआती चार घंटों में ही मतदान ने रफ्तार पकड़ ली और सुबह 11 बजे तक करीब 35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं चारों नगर निगमों में करीब 28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ।

धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों के साथ 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर में कुल 439 पदों के लिए 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता ईवीएम के जरिए कर रहे हैं।

प्रदेश के 560 मतदान केंद्रों में दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। शुरुआती चार घंटों में ही मतदान ने रफ्तार पकड़ ली और सुबह 11 बजे तक करीब 35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं चारों नगर निगमों में करीब 28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कालेज नाहन में ट्रेनी डाक्टर से यौन उत्पीड़न! सिक्योरिटी गार्ड पर लगे गंभीर आरोप

नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे, जिससे शहरी निकाय चुनाव में इस बार अच्छी वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More