होमHimachalMandiचुनाव से पहले प्रत्याशी का निधन, मंडी के इस वार्ड में अब...

चुनाव से पहले प्रत्याशी का निधन, मंडी के इस वार्ड में अब नए सिरे से होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

राज्य चुनाव आयोग ने सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड संख्या-5 (स्योग-5) के प्रत्याशी के निधन के कारण 26 मई, 2026 को निर्धारित वार्ड सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से करने की अधिसूचना जारी की है।

मंडी : राज्य चुनाव आयोग ने सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड संख्या-5 (स्योग-5) के प्रत्याशी के निधन के कारण 26 मई, 2026 को निर्धारित वार्ड सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से करने की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार भीम सिंह पुत्र किशन चंद गांव एवं डाकघर स्योग वार्ड संख्या 05 (स्योग-5) से वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। गत 21 मई, 2026 को उनका निधन हो गया। इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी-सह-उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर, की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। इस पर आयोग ने यह चुनाव नए सिरे से करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद

अधिसूचना के अनुसार सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड संख्या 05 (स्योग-5) के सदस्य पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे और एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद उक्त वार्ड के लिए केवल एक ही उम्मीदवार शेष है।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 का नियम 48 यह प्रावधान करता है कि यदि किसी ऐसे उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है जिसका नामांकन जांच में वैध पाया गया हो और जिसने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली हो और उसकी मृत्यु की सूचना मतदान प्रारंभ होने से पहले प्राप्त हो जाती है तथा मैदान में केवल एक ही उम्मीदवार शेष रह जाता है, तो राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार नए सिरे से चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को जिला परिषद से मिली सौगात, सीमा कन्याल ने वितरित की 900 कुर्सियां

इसी आधार पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है और इस वार्ड में नए सिरे से चुनाव आयोजित करने का कार्यक्रम आयोग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More