HomeHimachalSirmaurसिरमौर: नाकेबंदी देख घबराया चालक, भागने की कोशिश में कार कच्चे में...

सिरमौर: नाकेबंदी देख घबराया चालक, भागने की कोशिश में कार कच्चे में उतारी पर पेड़ बना बाधा; फिर नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा गया

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 22 मई को थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम भाटांवाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला जाने वाली सड़क पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार को अचानक दाहिनी ओर कच्चे रास्ते में उतारकर भागने की कोशिश की, लेकिन आगे आम का पेड़ और सड़क किनारे पड़े लोहे के मोटे पाइप के कारण वह वाहन नहीं भगा सका।

ये भी पढ़ें:  चोरी मामले का उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस के पीओ सेल की कार्रवाई

पुलिस टीम जब कार के पास पहुंची तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान बसारत अली (41) निवासी पांवटा साहिब के रुप में बताई। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड पर रखे एक बैग से स्ट्रिपों में 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी बरामद कैप्सूलों के संबंध में कोई लाइसेंस या डॉक्टर की पर्ची पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले कैप्सूल की खेप कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने की फिराक में था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  लाइन में लगे, पहचान पत्र दिखाया और फिर डाला वोट... मंडी के DC ने निभाई आम मतदाता की भूमिका

ये भी पढ़ें : नामी गर्ल्ज यूनिवर्सिटी के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाते पकड़ा गया सफाई कर्मचारी, छात्राओं ने किया प्रदर्शन

ये भी पढ़ें : CEIR पोर्टल से ट्रैक हुए मोबाइल, बद्दी पुलिस ने मालिकों तक पहुंचाए… इधर भी बड़ा एक्शन

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More