HomeHimachalSolanCEIR पोर्टल से ट्रैक हुए मोबाइल, बद्दी पुलिस ने मालिकों तक पहुंचाए…...

CEIR पोर्टल से ट्रैक हुए मोबाइल, बद्दी पुलिस ने मालिकों तक पहुंचाए… इधर भी बड़ा एक्शन

बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 5 हजार, 15 हजार और 20 हजार रुपये तक है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी, अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किए गए तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 5 हजार, 15 हजार और 20 हजार रुपये तक है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

ये भी पढ़ें:  टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प

वहीं, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मानपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान बागबानियां स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप टिप्पर नंबर HP12S1869 को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान टिप्पर में ग्रैवल और खनन सामग्री लोड पाई गई। चालक ने अपनी पहचान लखवीर सिंह निवासी भानुपल्ली, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में बताई।

पूछताछ के दौरान चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर थाना मानपुरा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 301 चालान किए गए। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 11.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने दबोचा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More