HomeHimachalShimlaपार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल भाजपा ने जिप चुनाव में...

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल भाजपा ने जिप चुनाव में बागी हुए 28 पदाधिकारी हटाए

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से ऐसे 28 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है, जो जिला परिषद चुनावों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रदेश भाजपा ने स्पष्ट किया कि संगठन हित, पार्टी अनुशासन और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन सर्वोपरि हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:  छोटा शिमला में अचानक भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा

दायित्वों से मुक्त किए गए पदाधिकारियों में सरिता वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक महिला मोर्चा ठियोग, देवांश चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा झंडूता, रोहित ठाकुर प्रदेश सचिव युवा मोर्चा बिलासपुर, वीना कपिल प्रदेश सह-संयोजक शहरी निकाय प्रकोष्ठ सुजानपुर, मनोज कुमार प्रदेश सह-संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ चंबा, अनिल सैनी (डिम्पल) प्रदेश आईटी सह-संयोजक ओबीसी मोर्चा बल्ह, विश्व बंधु शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा बल्ह शामिल हैं।

इसके साथ साथ विजय भाटिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा जोगिंद्रनगर, मीना वर्मा जिला सचिव जिला शिमला शिमला ग्रामीण, सुमन चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुजानपुर, सुभाष चंद जिला कार्यकारिणी सदस्य चंबा भटियात, सचिन महाजन मंडल उपाध्यक्ष बनीखेत मंडल डलहौजी-भटियात, तिलक राज मंडल महामंत्री मंडल मेल भटियात, संजय कुमार मंडल महामंत्री मंडल मेल भटियात, कमलेश समरेक मंडल सचिव रोहड़ू, सुधा कटोच मंडल कार्यालय सचिव बैजनाथ, रजनी पीला मंडल सचिव बड़सर मंडल, कमला भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भरमौर, रीता निराला जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुंदरनगर, धर्मपुर, शुभम कपूर जिला सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा बैजनाथ, देवराज मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौरा, राजीव कुमार मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा चिंतपूर्णी, दुष्यंत शर्मा मंडल प्रवक्ता युवा मोर्चा बल्ह, राकेश राणा मंडल सचिव किसान मोर्चा मंडी, जुगल किशोर आईटी सह-संयोजक किसान मोर्चा इंदौरा, ज्योति ठाकुर पूर्व जिला सचिव महिला मोर्चा सुजानपुर, करनैल सिंह पूर्व प्रदेश मोर्चा सचिव चंबा और दुनीचंद धीमान पूर्व प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा कसौली पर भी कार्रवाई की गाज गिराई है।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका, फिर कर दी पिटाई, कपड़े भी फाड़े

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी हितों के विरुद्ध जाकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना सीधे तौर पर संगठन विरोधी गतिविधि है। पार्टी अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यकर्ताओं में स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

प्रदेश भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है और भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  रिकांगपिओ में सजेगा हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय मंच, CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More