HomeHimachalSirmaurहिमाचल पंचायत चुनाव: सिरमौर में प्रथम चरण में 83.41 प्रतिशत मतदान दर्ज

हिमाचल पंचायत चुनाव: सिरमौर में प्रथम चरण में 83.41 प्रतिशत मतदान दर्ज

प्रथम चरण के चुनाव में 94 ग्राम पंचायतों के 588 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 83.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 83.52 प्रतिशत पुरूष मतदाता और 83.29 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव में 94 ग्राम पंचायतों के 588 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 83.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 83.52 प्रतिशत पुरूष मतदाता और 83.29 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में आज 1 लाख 32 हजार 708 मतदाताओं में से 1 लाख 10 हजार 695 मतदाओं ने मतदान किया है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 10 पंचायतों में 85.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। विकास खंड ददाहू की 9 पंचायतों में 86.77, कमरऊ स्थित तिलोरधार की 9 पंचायतों में 86.80, पच्छाद की 11 पंचायतों में 79.74, पांवटा साहिब की 17 पंचायतों में 84.34, राजगढ़ की 12 पंचायतों में 81.38, संगड़ाह की 13 पंचायतों की 81.90 व विकास खंड शिलाई की 13 पंचायतों में 81.47 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:  किसान 15 दिसंबर तक करवाएं गेहूं की फसल का बीमा, जानें क्या है नियम और शर्तें, क्लिक पर पूरी जानकारी

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई है। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं सहित अन्य सभी मतदाताओं ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया।

उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन रक्षा सूत्र : पेड़ों से चिपकीं महिलाएं, नारीवाला में महिलाओं का जोरदार विरोध, कटाई रुकवाई

Latest Articles

Explore More