HomeHimachalBilaspur113 साल की उम्र में भी लोकतंत्र का जज्बा बरकरार, हिमाचल की...

113 साल की उम्र में भी लोकतंत्र का जज्बा बरकरार, हिमाचल की इस पंचायत में बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच जिला बिलासपुर से लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह की अनोखी तस्वीर सामने आई, जहां 113 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच जिला बिलासपुर से लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह की अनोखी तस्वीर सामने आई, जहां 113 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला बिलासपुर में मंगलवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के तहत मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में नजर आए। दोपहर 1 बजे तक जिले में करीब 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी दौरान घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत सेऊ के अंतर्गत बनाए गए पिंक बूथ में 113 वर्षीय मंगलू देवी ने मतदान कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव भदरोग निवासी मंगलू देवी अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और उत्साहपूर्वक वोट डाला।

ये भी पढ़ें:  ट्रांस हिमालय की जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर सोलन में 'हैकाथॉन'

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मंगलू देवी के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भागीदारी अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मंगलू देवी युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने इस उम्र में भी मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More