HomeHimachalChamba10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, चंबा में...

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, चंबा में 9 जून को होगा कैंपस इंटरव्यू; 52 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 52 पदों पर भर्ती करेगी।

चंबा : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 52 पदों पर भर्ती करेगी।

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर या उससे अधिक होना अनिवार्य है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना आवश्यक है। दोनों पदों के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 3810 केसों का आपसी सहमति से निपटारा, 4.69 करोड़ के मामलों का समाधान

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना और चंडीगढ़ में की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 20,226 रुपये प्रतिमाह सीटीसी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए 27,520 रुपये प्रतिमाह सीटीसी निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, बालू (चंबा) में अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा सहित उपस्थित हों। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: पच्छाद के दो मतदान केंद्रों में संशोधन; वोट डालने से पहले जरूर जान लें नई व्यवस्था
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More