HomeHimachalUnaहिमाचल में मां ने अपने बेटे संग किया आत्महत्या का प्रयास, महिला...

हिमाचल में मां ने अपने बेटे संग किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की गई जान; 10 वर्षीय मासूम PGI में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के तहत झलेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक प्रवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के तहत झलेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक प्रवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झलेड़ा निवासी प्रवासी महिला बबली का गत दिन किसी घरेलू बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसका पति घर से चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे युवराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें:  समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्ट

जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो दोनों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, घटना के बाद से महिला के पति का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:  महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही महिला के पति की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  शिमला : सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव, पोर्टल पर अपलोड
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More