HomeHimachalSirmaurनाहन: पैरापिट तोड़ 100 फीट नीचे ढांक में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे...

नाहन: पैरापिट तोड़ 100 फीट नीचे ढांक में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे के वक्त सवार थे 6 लोग, मची अफरा-तफरी

हाथी की कब्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे ढांग में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो बच्चों समेत 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में हाथी की कब्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो बच्चों समेत 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा गत रात नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार कार जमटा दोसड़का से नाहन की ओर आ रही थी। जैसे ही कार हाथी की कब्र नामक स्थान पर पहुंची तो चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़ककर साथ लगते घर के समीप जा गिरी। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:  इन सेवानिवृत्त कर्मियों को अबतक नहीं मिली पैंशन, मुश्किल हो रहा परिवार का गुजारा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 2 लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  200 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए नादौन में 18 जुलाई को इंटरव्यू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More