HomeHimachalSolan10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहां 80 पदों पर...

10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहां 80 पदों पर भर्ती के लिए 15 और 16 जून को होंगे कैंपस इंटरव्यू

मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

सोलन : मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 जून, 2026 को मॉडल करिअर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन और 16 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10ः30 बजे आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  29 नवंबर को यहां पंचकर्म थैरेपिस्ट के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपने रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित 15 जून, 2026 को मॉडल करिअर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, सोलन और 16 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जीरकपुर से उठाया सप्लायर

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-227242 और मोबाइल नंबर 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More