HomeHimachalSolanसोलन में 4 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में...

सोलन में 4 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

सोलन : जिला सोलन में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजातरीन मामलों में पुलिस की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां रह रहे दो युवकों के कब्जे से 10.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अभिषेक चंदेल (23) निवासी गांव भांगनल, तहसील नालागढ़ और कार्तिक (28) निवासी ब्राह्मणों वाली गली, गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  महंगाई का एक और बड़ा झटका: रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाए गुणवत्तायुक्त दवाइयां

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (23), निवासी गांव एवं डाकघर डुवलिंग, तहसील पुह, जिला किन्नौर और निशांत (21) निवासी गांव एवं डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में इस्तेमाल की गई आल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल ने बिजली बिक्री से अर्जित किया 300 करोड़ रुपये का राजस्व : CM
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More