HomeHimachalBilaspurहिमाचल: आर्थिक तंगी से परेशान मां ने बीमार बेटे के साथ उठाया...

हिमाचल: आर्थिक तंगी से परेशान मां ने बीमार बेटे के साथ उठाया ये खौफनाक कदम, इलाके में हड़कंप 

जिला मुख्यालय बिलासपुर में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना रौड़ा सेक्टर में पेश आई, जहां किराये के मकान में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने अपने बीमार बेटे के साथ कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर आत्महत्या कर ली।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय बिलासपुर में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना रौड़ा सेक्टर में पेश आई, जहां किराये के मकान में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने अपने बीमार बेटे के साथ कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना गत शुक्रवार की है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कुमुद शर्मा (66), पत्नी स्वर्गीय नरेश कुमार और उनके बेटे अक्षांश (36) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से अर्की के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से वे दोनों बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में किराये के मकान में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें:  सचिवालय में क्लर्क की नौकरी का मौका, 40 पदों पर भर्ती; 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

बताया जा रहा है कि अक्षांश कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। पिछले दो से तीन वर्षों से उसकी हालत काफी खराब थी और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया था। बेटे की देखभाल के साथ-साथ परिवार का खर्च उठाने की जिम्मेदारी कुमुद शर्मा पर थी, जो मजदूरी कर घर का गुजारा कर रही थीं। लंबे समय तक बीमारी का इलाज करवाने के चलते वे गहरे मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रही थी। इसी के चलते बेबस मां ने तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया।

शुक्रवार दोपहर घर में काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। घर के भीतर जाकर देखने पर मां और बेटा अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अनमोल ने किया टॉप, यहां चेक करें अपना रोल नंबर

प्रारंभिक जांच में बेटे की लंबी बीमारी और आर्थिक तंगी को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, दोनों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सराहां में दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित 3 की मौत, एक गंभीर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More