HomeHimachalSirmaurआंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर...

आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर विरोधी : सीटू

सीटू जिला महासचिव ने केंद्रीय बजट की निंदा करते हुए कहा कि ये बजट अमीरों द्वारा अमीरों के लिए बनाया गया है. इससे दो भारत का निर्माण होगा, जिसमें गरीब और गरीब और अमीर और अधिक अमीर हो जाएगा.

सराहां|
आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट पच्छाद का सम्मेलन रविवार को नारग में संपन्न हुआ. सम्मेलन में आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे. इसकी शुरूआत केंद्रीय बजट 2025-26 को मजदूर विरोधी करार देते हुए बजट की प्रतियां जलाकर की गई.
फेसबुक पेज से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork
वीना शर्मा और आशीष कुमार ने आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही है. आईसीडीएस को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित किए जा रहे हैं. यूनियन न्यायालयों से लेकर सड़कों तक आंगनबाड़ी वर्करों के अधिकारों को बचाने के लिए संघर्षरत है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग ने पकड़ा जोर, सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने दी आंदोलन की चेतावनी

सम्मेलन में केंद्रीय बजट पर भी विस्तार से चर्चा की गई. वीना शर्मा ने बताया कि बजट में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए एक भी रुपए की वृद्धि न करना केंद्र सरकार का महिला और मजदूर विरोधी नजरिया दिखाता है. न्यायालय के आदेशानुसार मिलने वाली ग्रेच्युटी के लाभ तक नहीं दिए जा रहे हैं.

आशीष कुमार ने कहा कि सरकारें चाहे कोई भी रही हों, इससे पहले भी कई बार प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करों ने जो हासिल किया, वह सिर्फ संघर्षों से प्राप्त किया है. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारें आती और जाती हैं, लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और आंदोलनों का सहारा ही लेना पड़ता है.

सीटू जिला महासचिव ने केंद्रीय बजट की निंदा करते हुए कहा कि ये बजट अमीरों द्वारा अमीरों के लिए बनाया गया है. इससे दो भारत का निर्माण होगा, जिसमें गरीब और गरीब और अमीर और अधिक अमीर हो जाएगा. ये बजट आम जनता, मजदूर और किसान विरोधी है. इस बजट में मजदूरों को न्यूनतम वेतन 26,000 करने का कोई जिक्र नहीं किया गया है. साथ ही आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, आशा वर्कर, निर्माण मजदूरों और मनरेगा मजदूरों की भी पूरी तरह से अनदेखी की गई है. सीटू जिला सिरमौर कमेटी इस बजट की घोर निंदा करती है.

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्कर: प्रोजेक्ट संगड़ाह की अध्यक्ष बनीं नीलम, शीला होंगी महासचिव

वंदना अध्यक्ष और श्यामा को बनाया महासचिव
सम्मेलन में आंगनबाड़ी के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 7 सर्कलों से आई कार्यकर्ताओं की 33 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया. इस कमेटी में वंदना को अध्यक्ष, श्यामा को महासचिव, किरण कोषाध्यक्ष, गीता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराधा, किरण, धनवंती, शबनम को उपाध्यक्ष और ममता, पूर्णिमा, बिमला, रीता को सहसचिव चुना गया.

इसके अलावा रीना, चमेली, कुसुम, सुमत्या, वीणा, रीता, किरण, नीलम, सरला, सुमन, सुलोचना, गायत्री आदि को कमेटी सदस्य बनाया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में प्रोजेक्ट से दिल्ली अधिवेशन और मार्च में प्रस्तावित हड़ताल में प्रोजेक्ट से आंगनबाड़ी वर्कर्ज बढ़-चढ़कर भाग लेंगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More