HomeHimachalShimlaशिमला में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 40 साल के व्यक्ति...

शिमला में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 40 साल के व्यक्ति की गई जान, 4 युवक घायल

जिला शिमला में शुक्रवार सुबह एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जोगनी के पास पेश आया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शुक्रवार सुबह एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जोगनी के पास पेश आया।

शिमला पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। मृतक की पहचान रामपुर निवासी पीकी (40) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था। वहीं, सर्जन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जो रामपुर सब-डिविजन के मुनीश, बहाली गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  पेड़ कटान मामला : सस्पेंड हुए वन कर्मियों के समर्थन में उतरा संघ, बोला- बिना जांच सुना दिया फैसला, वापस हो आदेश

हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More