ऊना : उपमंडल ऊना के अंतर्गत अजोली से सनोली सड़क मार्ग, पंजाब सीमा (किलोमीटर 3/400 से 4/600) 26 जून से 26 सितंबर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट रहेगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात को शिवबाड़ी से कलोह वायपास वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
- ये भी पढ़ें : मुहर्रम पर नाहन में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जिला दंडाधिकारी सिरमौर ने जारी किए ये आदेश
- ये भी पढ़ें : जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़, प्राथा में खुलेगा CBSE स्कूल, नेरी कलां से CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं




