HomeHimachalBilaspurयूको आरसेटी ने सिखाए पापड़-अचार बनाने के गुर, अब ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग...

यूको आरसेटी ने सिखाए पापड़-अचार बनाने के गुर, अब ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के लिए करें आवेदन

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत देयोली में 20 दिवसीय पापड़ और अचार उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों से जुड़े 25 लोगों ने भाग लिया।

बिलासपुर : यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत देयोली में 20 दिवसीय पापड़ और अचार उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों से जुड़े 25 लोगों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक चंद्र शेखर यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से स्वरोजगार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से अपनी आजीविका सशक्त बना सकते हैं।

निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत संचालित किया जाता है और जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि अब तक अनेक युवा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का किया शुभारंभ

उन्होंने बताया कि संस्थान 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण युवाओं को ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग निर्माण, खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक और मोटर ड्राइविंग सहित कई व्यवसायिक गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड अप इंडिया सहित स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण जल्द शुरू होने जा रहा है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी यूको आरसेटी के फेसबुक पेज पर संदेश भेजकर, उपलब्ध स्कैनर के माध्यम से, संस्थान के कार्यालय में पहुंचकर या मोबाइल नंबर 8988818600 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  बंगाल और पुडुचेरी की जीत ने देश में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को किया स्थापित: डॉ. राजीव बिंदल

Latest Articles

Explore More