HomeHimachalSirmaurजुलाई माह के लिए RTO सिरमौर ने जारी किया पासिंग और ड्राइविंग...

जुलाई माह के लिए RTO सिरमौर ने जारी किया पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें तारीखें

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर ने जुलाई 2026 के लिए जिलेभर में होने वाले पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नाहन : अगर आप जुलाई में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर ने जुलाई 2026 के लिए जिलेभर में होने वाले पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग केंद्रों पर निर्धारित तिथियों में टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थी पहले ही तारीख नोट कर लें।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि नाहन में नाहनों की पासिंग 6 और 25 जुलाई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 24 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 14 जुलाई को निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग निर्धारित की गई है, जबकि 15 और 27 जुलाई को केवल परिवहन वाहनों (ट्रांसपोर्ट व्हीकल) की पासिंग की जाएगी। यहां ड्राइविंग टेस्ट 16 और 28 जुलाई को निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे ध्वजारोहण

इसी तरह राजगढ़ में 23 जुलाई, शिलाई में 18 जुलाई, कफोटा में 17 जुलाई, संगड़ाह में 3 जुलाई और सराहां में 21 जुलाई को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ ने बताया कि सभी केंद्रों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) विजय चौहान की निगरानी में होंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें।

ये भी पढ़ें:  पेंशन में देरी और बकाया भुगतान न होने से भड़के ये सेवानिवृत्त कर्मचारी, बोले- कैसे करें गुजारा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More